टीम इंडिया के इस धुरंधर खिलाड़ी के साथ जुड़ चुका है सोफिया हयात का नाम

Fashion/ Entertainment

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका कई विवादों से नाता रहा है। सोफिया हयात का छह दिसबंर को जन्मदिन होता है। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको सोफिया हयात से जुड़े विवाद बताने जा रहे हैं।
जब एक यूजर ने पूछ लिया था एक रात का रेट
सोफिया को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। इस यूजर ने अभिनेत्री से एक रात का बुकिंग रेट का पूछा था। फिर क्या था हमेशा से ही बोल्ड तस्वीरें साझा करके सुर्खियों में रहने वाली सोफिया ने ये अश्लील मैसेज शेयर कर दिया। सोफिया ने जवाब देते हुए कहा, ‘पहले अपनी मां से और फिर अपनी बहन से.. और फिर अपनी पत्नी से पूछो। वो तुम्हें एक रात का रेट बता देंगी?’
रोहित शर्मा के साथ रिलेशनशिप का खुलासा
सोफिया ने बताया था कि वह रोहित शर्मा और अपने रिश्तों के बारे में किताब लिख रही हैं। सोफिया ने दावा किया था कि रोहित के साथ उन्होंने काफी वक्त बिताया है और रोहित उनको डेट भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया था ‘रोहित मुझ पर दिलों जान से मरते थे और हम दोनों में बहुत ही करीबी रिश्ता था, हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन दोस्तों के बीच उन्होंने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं।’
सोफिया हयात ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप
सोफिया हयात ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। सोफिया ने बताया था कि पति व्लाद स्टैन्श्यू उन्हें जान से मारना चाहता था। इसी के चलते उन्होंने उससे अलग होने का फैसला किया और घर से निकाल दिया। सोफिया शादी के एक साल बाद पति से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने पति को फ्रॉड बताकर घर से निकाला था।
जब सोफिया बन गई थीं नन
सोफिया ने मई 2016 में खुलासा किया था कि वे नन बन गई हैं। उन्होंने अपना सिलिकॉन ब्रेस्ट भी रिमूव करवाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे रातों रात नन नहीं बनी हैं, बल्कि रिलेशनशिप में प्रताड़ित होने के कारण आखिर में उन्होंने ऐसा कदम उठाया।