आपने बाजार में कई तरह के मल्टीग्रेन आटे देखे होंगे। आप में से कुछ लोग इसका इस्तेमाल भी करते होंगे, लेकिन इनकी प्योरिटी को लेकर संदेह रहता है। वहीं बहुत सारे लोग इसके अधिक दाम होने के कारण इसको नहीं खरीदते हैं। आप चाहे तो अपने लिए आटा घर पर ही तैयार कर सकते हैं।
मोटापा
मोटापे से परेशान लोग पांच किलो गेहूं में एक किलो चना, एक किलो जौ, 250 ग्राम अलसी, 50 ग्राम मेथीदाना मिलाकर पिसवाएं।
दुबलापन
जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं वो पांच किलो गेहूं में एक किलो चना, एक किलो जौ, 500 ग्राम सोयाबीन, एक किलो चावल का आटा डाल कर पिसवाएं।
प्रेग्नेंसी
प्रेग्नेंट लेडी के लिए पांच किलो गेहूं में एक किलो सोयाबीन, 250 ग्राम तिल, डेढ़ किलो चना, 500 ग्राम जौ मिलाकर पिसवाएं।
कब्ज
जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती हो वे पांच किलो गेहूं में एक किलो चना, आधा किलो मक्का, एक किलो जौ और 250 ग्राम अलसी पिसवाएं।
डायबिटीज
डायबिटीज पेशेंट्स पांच किलो गेहूं में डेढ़ किलो चना, 500 ग्राम जौ, 50 ग्राम मेथी, 50 ग्राम दालचीनी डालकर पिसवाएं।
बढ़ते बच्चे
बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए पांच किलो गेहूं में 250 ग्राम सोयाबीन, एक किलो चना और 500 ग्राम जौ मिलाकर पिसवाएं।
इन बातों का रखें ख्याल
-आटे को थोड़ा मोटा पिसवाएं।
-आटे का इस्तेमाल चोकर के साथ करें।
-आटे को एक साथ ज्यादा मात्रा में पिसवाकर न रखें।
-एक बार में एख हफ्ते के लिए आटा पिसवाना काफी है।
