जानिए एक मिनट में Internet पर क्या-क्या होता है ?

# Technology

यदि आपसे पूछा जाए कि आप एक मिनट में क्या-क्या कर सकते हैं तो आपका जवाब क्या होगा? आप कहेंगे कि मैं 10 मैसेज भेज सकता हूं या फिर 100 मीटर की दौड़ लगा सकता हूं, लेकिन सोचिए यही काम अगर दुनिया में लाखों लोग एक साथ करें तो? आज हम इसी मुद्दे पर बात करेंगे एक मिनट में इंटरनेट की दुनिया में क्या-क्या होता है? डाटा एनालिस्ट कंपनी domo ने इसकी लिस्ट जारी की है कि एक मिनट में इंटरनेट पर क्या-क्या होता है?

WhatsApp
एक मिनट में व्हाट्सएप पर 4.1 करोड़ मैसेज भेजे जाते हैं। व्हाट्सएप सबसे ज्यादा व्यस्त नए साल की शाम को होता है। इसी साल व्हाट्सएप ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक नए साल 2020 की पूर्व संध्या पर पूरी दुनिया में 100 अरब व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए हैं। हैरान करने वाली यह है कि 100 अरब में से 20 अरब मैसेज केवल भारत से भेजे गए हैं। बता दें कि व्हाट्सएप के इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा मैसेज भेजे जाना का रिकॉर्ड बन गया है।

YouTube
यूट्यूब के बारे में आपको बताने की जरूरत तो नहीं है, लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि यूट्यूब पर एक मिनट में 45 लाख वीडियो देखे जाते हैं। इसके अलावा लोग गाने सुनने के लिए भी अभी भी यूट्यूब का ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जबकि अब कई सारे म्यूजिक एप मार्केट में हैं।

Google
गूगल का सर्च इंजन की दुनिया का शहंशाह कहा जाता है, क्योंकि आजतक कोई ऐसा सर्च इंजन पैदा नहीं हुआ जिसने गूगल को पीछे छोड़ दिया है। गूगल का सर्वर शायद ही कभी क्रैश होता है। गूगल पर एक मिनट में 38 लाख सर्च किए जाते हैं।

Facebook
फेसबुक पर हर मिनट 10 लाख लोग लॉगइन करते हैं। अब आप अंदाजा लगा लीजिए कि एक मिनट में 10 लाख लोगों को संभालने के लिए कितने बड़े सर्वर की जरूरत होती होगी।

Instagram
इंस्टाग्राम पर एक मिनट में 2,77,777 तस्वीरें अपलोड होती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम को 2012 में फेसबुक ने खरीद लिया था।

App Store
गूगल प्ले और एपल के एप स्टोर पर एक मिनट में 3,90,000 एप डाउनलोड किए जाते हैं जिनमें सभी तरह के एप शामिल होते हैं।

Twitter
ट्विटर पर एक मिनट में 5,11,200 ट्वीट होते हैं। सबसे ज्यादा ट्वीट देश और दुनिया में चल रहे सामाजिक मुद्दों के हैशटैग के साथ होते हैं।

Netflix
हर मिनट नेटफ्लिक्स पर कुल 6,94,444 घंटे के वीडियो देखे जाते हैं। 2016 में भारत में लॉन्च होने के बाद नेटफ्लिक्स की लोकप्रियता में काफी तेजी आई है। भारत में इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Online Shopping
ऑनलाइन शॉपिंग में एक मिनट में लोग 10 लाख डॉलर यानी करीब 71 अरब रुपये खर्च कर देते हैं। ये ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और ईबे हैं।

Giphy
जिफी पर एक मिनट में 48 लाख जिफ बनाए जाते हैं। व्हाट्सएप में जिफ का सपोर्ट आने के बाद जिफी काफी लोकप्रिय हुआ है। जिफ फाइल एक मीडिया फाइल होती है जिसमें कोई ऑडियो नहीं होता।