घने कोहरे के बाद कड़ाके की निकली धूप, जानिए आने वाले दिनों का कैसा होगा मौसम

Meerut Zone

मेरठ (www.arya-tv.com) रात 12 बजे के बाद से ही कोहरे का पड़ना जारी हो गया था। तड़के सुबह 4 बजे के बाद से कोहरे का घनत्‍व बढ़ गया। जोकि सुबह नौ बजे तक छाया रहा। इसके बाद निकली धूप ने जहां हल्‍की ठंड को दूर किया वहीं घने कोहरे से भी राहत दिलाई। मेरठ के साथ ही बागपत, बिजनौर और सहारनपुर में भी कोहरा छाया रहा। इसके आलावा मेरठ के आसापास के अन्‍य जिलों में तापमान सामान्‍य रहा। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय अगले पांच दिनों यानी कि 22 फरवरी तक घना कोहरा होने की उम्‍मीद है। हालाकि तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

यातायात हुई प्रभावित

सुबह के घने कोहरे से मेरठ और आसपास के जिलों में यातायात प्रभावित हुआ। वाहन की गति जहां थमी रही वहीं वाहन लाइट जलाकर चलते हुए नजर आएं। साथ ही सड़कों पर वाहनों की संख्‍या पर भी असर पड़ा। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे पर भी वाहनों की गति पर असर दिखा। गनीमत रही कहीं से भी दुर्घटनाएं होने की सूचना नहीं है।

कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस घने कोहरे से रवि की फसलों को लाभ मिलेगा। खासकर गेंहू की फसल जो पिछड़ा हुआ है। उन्‍होंने कहा कि इस फसल पर कोहरा नाइट्रोजन जैसे असर करेगा। साथ आवश्‍यक खुराक की भी पूर्ति करेगा। इसके अलावा सरसो की फसल जिनके अभी फूल लगने शुरू हुए हैं या शुरू होने वाले हैं उनको लाभ होगा। कुहरे से सरसो की फसल पर माहो कीड़े से राहत मिलेगी।