उत्तर प्रदेश सरकार एक बड़ा तोहफा लेकर आई है। लड़कियों के लिए सरकार ने एक स्कॉलरशिप निकाली है। स्कॉलरशिप का नाम है ज्योति कलश स्कॉलरशिप 2019-20। ये स्कॉलरशिप उत्तर प्रदेश की उन लड़कियों के लिए हैं जो घर की आर्थिक स्थिति के कारण उच्चतर शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाती हैं। इस स्कॉलरशिप के तहत जरूरतमंद छात्राओं को अनेकों सुविधाएं दी जाएंगी, जिनका जिक्र आगे की स्लाइड में किया गया है। ये स्कॉलरशिप 10वीं कक्षा में पढ़ रही छात्राओं के लिए हैं। अंतिम चयन बोर्ड के परिणामों पर निर्भर करता है।
आखिर इस स्कॉलरशिप के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन? स्कॉलरशिप के तहत बच्चों को क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी? इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे।
जरूरी योग्यता-
इस स्कॉलरशिप के लिए केवल लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं।
छात्रा उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
छात्रा अभी 10वी कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रही हो।
छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से कम हो।
स्कॉलरशिप में प्राप्त धनराशि-
उत्तर प्रदेश की ज्योति कलश स्कॉलरशिप 2019-20 के तहत छात्रा को मात्र 15,000 रुपये मिलेंगे।
इस फीस में स्कूल की फीस, यूनिफॉर्म की फीस, किताबों की फीस और स्टेशनरी फीस जुड़ी है।
ऐसे करें आवेदन-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
उसके बाद ज्योति कलश स्कॉलरशिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें। लॉगिन करें।
इससे अलग आप फेसबुक या जीमेल आईडी से साइनअप भी कर सकतें हैं।
अब आपको Start Application का लिंक मिलेगा। क्लिक करें और फॉर्म भरें।
अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और Submit करें।
जरूरी दस्तावेज-
एक फोटो
पता का प्रमाण पत्र
आय का प्रमाण पत्र
आवेदक के बैंक अकाउंट की संपूर्ण जानकारी।