नई दिल्ली। कोरोना वायरस का असर अब दुनियाभर के शेयर बाजारों पर पड़ रहा है। सेंसेक्स में गुरुवार को ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले कई दिनों से गिरावट जारी है।
गुरुवार को क्या हुआ
दोपहर 2.40 बजे सेंसेक्स 3100 अंक लुढ़क गया वहीं निफ्टी 950 अंक तक नीचे पहुंच गया। सेंसेक्स का स्तर 32 हजार 600 के नीचे आ गया तो वहीं निफ्टी 9 हजार 500 अंक के स्तर पर था। एक दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इस एक दिन में निवेशकों को 9 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। नुकसान का ये आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। कारोबार के अंत में स्थिति साफ हो पाएगी।
कोरोना का कहर
आपको बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इसके चलते अबतक दुनियाभर में कुल 1.25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस डर की वजह से भारत ने सभी देशों का वीजा रद्द कर दिया है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने सभी दौरों को टाल दिया है।
बुधवार का शेयर बाजार
सत्र के आखिर में सेंसेक्स 62 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 35,697 पर, जबकि निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले करीब सात अंक चढ़कर 10,458 पर बंद हुआ।