(www.arya-tv.com) नगर निगम जोन चार के अन्तर्गत आने वाले केंद्रीय कार्यशाला के सामने कूड़ा डंपिंग प्वाइंट बनाने का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को करीब 100 से ज्यादा लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें बीजेपी पार्षद राजेश सिंही बब्बर ने भी स्थानीय लोगों का समर्थन किया है। दलील है कि यहां आस- पास करीब 80 हजार से ज्यादा की आबादी रहती है। इससे उनका रहना मुश्किल हो जाएगा। नगर निगम कैंप कार्यालय के सामने लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया।
कई इलाके के लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा
लोगों के हंगामें के बाद यहां अपर आयुक्त अभय कुमार पाण्डेय, जोनल अधिकार सुजीत श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी पंहुचे। हालांकि कूड़ाघर बनाने की निर्माण प्रक्रिया विरोध के कम नहीं हुई बल्कि और तेजी से काम होने लगा। राजेश सिंह गब्बर का आरोप है कि पेपर मिल, जुगौली, विश्वास खण्ड, एल्डिको ग्रीन, भीकमपुर, बाल्मीकि नगर, चक्करपुरवा समेत कई इलाके के लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा। कूड़े का प्लांट लगने से स्वस्थ की चिंता, महामारी फैलने का डर बढ़ गया है। बड़ी आबादी के बीच कूड़ा डंपिंग प्लांट नगर निगम को नहीं लगाना चाहिए। पार्षद राजेश सिंह ने गब्बर ने कहा कि लगभग 40 वार्ड का कूड़ा यहां लाया जाएगा। तमाम समस्याओं का सामाना क्षेत्रीय लोगों को करना पड़ेगा।
विरोध और तेज किया जाएगा
पार्षद और स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो विरोध और तेज किया जाएगा। बुधवार को नगर निगम का घेराव किया जाएगा। इसमें शहर के अन्य लोग और पार्षदों का समर्थन भी मांगा जाएगा। विरोध करने वालों में गुड्डू ,रवि बाल्मीकि,आकाश,अमित ,हेमंत रावत, रवि शंकर वर्मा, रेहान आलम ,रजी, पप्पू खान ,जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सीमा पांडे, मंजू रावत समेत अन्य शामिल रहे।
