कांग्रेस सांसद संजय सिंह ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

# ## National
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। माना जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सिंह को कांग्रेस ने असम से राज्यसभा सांसद बनाया था। 1980 में जब नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ने अमेठी से चुनाव लड़ने का फैसला किया तो उन्होंने संजय गांधी को अपना समर्थन दिया। अमेठी का नेहरू-गांधी परिवार से गहरा नाता रहा है। अमेठी के पास वाली लोकसभा सीट रायबरेली से उस समय इंदिरा गांधी चुनाव लड़ती थी। बाद में वह संजय की जगह राजीव गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ा तो वह उनके दोस्त बन गए।
गांधी परिवार के साथ रिश्ता होने की वजह से उन्हें राजनीति के मैदान में काफी चर्चा मिली। हालांकि 1988 में सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और जनता दल में शामिल हो गए। जनता दल के पक्ष में देशवासियों की लहर होने के बावजूद सिंह को फायदा नहीं मिला और वह अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव हार गए। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और 1998 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी से चुनाव जीतने में सफल रहे। 1999 में वह इसी सीट से भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे लेकिन उन्हें राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने टक्कर दी और वह परिवार के नाम पर जीत हासिल करने में सफल रहीं। 2003 में सिंह राजीव गांधी की जयंति के मौके पर दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए। 2009 में वह दूसरी बार सुल्तानपुर से लोकसभा सांसद चुने गए।