कांग्रेसमुक्त हुआ नेहरू मेमोरियल, बचे हुए तीन कांग्रेसी नेता भी बाहर

# ## National

नई दिल्ली। सांस्कृतिक मंत्रालय ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी (एनएमएमएल) सोसाइटी का पुनर्गठन कर दिया है। अब सोसाइटी से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, करण सिंह और जयराम रमेश को बाहर कर दिया गया है। इनकी जगह पर बीजेपी नेता अनिर्बन गांगुली, गीतकार प्रसून जोशी और पत्रकार रजत शर्मा को जगह मिली है। इस सोसाइटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

आपको बता दें कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का निर्माण देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में हुआ था। ़इस सोसायटी के उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं, जबकि गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सोसाइटी के सदस्य हैं।

5 नवंबर को संस्कृति मंत्रालय से जारी हुए नोटिफिकेशन के बाद इस मसले पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के बीच जमकर सियासत हो सकती है।