कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है टमाटर, जानिए फायदे

Health /Sanitation

टमाटर आलू की तरह है। हर सब्जी में इसका अपना स्वाद है। लेकिन टमाटर जितना सब्जी के स्वाद को बढ़ा देता है उतना ही यह कई तरह के विटामिंस का खजाना भी है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि टमाटर कई बीमारियों के लिए दवा की तरह काम करता है। आइए आपको बताते हैं टमाटर कितनी बीमारियों को दूर करता है और आपकी सेहत को कैसे फायदा पहुंचाता है।
लाल-लाल टमाटर स्वाद के साथ सेहत का भंडार है। सर्दियों में टमाटर तो हर व्यक्ति को खाना चाहिए। टमाटर आपके शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस को बढ़ाता है जो आपकी हड्डियों के लिए लाभकारी है।
टमाटर विटामिन ए का भंडार है। यह आपकी आंखों को बहुत फायदा पहुंचाता है। यही नहीं टमाटर से पाचनशक्ति बढ़ती है और यह गैस की समस्या को दूर कर देता है।
डॉक्टरों का मानना है कि टमाटर आपकी श्वास नलिका को एकदम साफ रखता है जिससे सर्दी-खांसी और दूसरी कई तरह की सांस संबंधी समस्या में राहत मिलती है।
डायबिटीज और दिल की बीमारियों के रोगियों के लिए टमाटर गजब का सब्जी है। यदि इसका सेवन रोज किया जाए तो कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।
अगर पेट में कीड़े की तकलीफ है तो सुबह खाली पेट पिसी हुई काली मिर्ची को टमाटर पर लगाकर खाने से पेट के कीड़ों की समस्या खत्म हो जाती है।
टमाटर में विटामिन सी की मात्रा भी होती है जो त्वचा के लिए हितकारी है। इसके अतिरिक्त टमाटर एसीडीटी की समस्या को भी दूर करता है।