ओम पुरी के साथ इंटीमेट सीन तो कभी कंडोम विवाद में घिरी थीं मल्लिका

Fashion/ Entertainment

बॉलीवुड में बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस में टॉप पर रहने वाली मल्लिका शेरावत का 24 अक्टूबर को जन्मदिन है। मल्लिका शेरावत का जन्म एक जाट परिवार में हुआ था और बॉलीवुड का सफर उनके लिए आसान नहीं था। लेकिन अपने सपनों के लिए मल्लिका ने अपना घर छोड़ दिया। उनके जन्मदिन पर आइए बात करते हैं उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में…

इंटीमेट सीन पर विवाद
मल्लिका शेरावत आखिरी बार साल 2015 में डर्टी पॉलिटिक्स में नजर आई थीं। राजस्थान की राजनीति पर बनी इस फिल्म में उन्होंने अनोखी देवी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ओम पुरी लीड रोल में थे। फिल्म में मल्लिका ने ओम पुरी के साथ खूब इंटीमेट सीन दिए थे। ये सीन इतने हॉट थे कि इसपर विवाद भी हुआ था। हालांकि मल्लिका ने इस पर कहा था ओमपुरी जी इतने सीनियर एक्टर हैं तो मेरे लिए बहुत मुश्किल था उनके साथ बोल्ड सीन करना. लेकिन ओम जी ने मेरी झिझक हटाने के लिए मुझसे कहा कि उन्होंने फ़िल्म ‘आस्था’ में रेखा जी के साथ भी ऐसे बोल्ड सीन पहले किए हैं। ओम जी बहुत प्रोफ़ेशनल है और उनके साथ ऐसे सीन करना मुश्किल था लेकिन हो गया।

जब तिरंगा लपेट बैठ गई थीं मल्लिका
साल 2015 में डर्टी पॉलिटिक्स फिल्म से मल्लिका काफी सुर्खियों में रहीं। एक तो यह फिल्म चर्चित भंवरी देवी कांड पर बनी थी दूसरा मल्लिका का तिरंगा लपेट कर बैठ जाना लोगों को काफी गैर जिम्मेदाराना लगा था।

जब कंडोम खरीद विवाद में घिरी थीं मल्लिका
मल्लिका शेरावत ने अपनी पहली फिल्म ‘ख्वाहिश’ में एक ऐसी बिंदास लड़की का रोल किया था जो कि हीरो के लिए कंडोम खरीदती है। फिल्म के इस सीन पर काफी विवाद हुआ था। इसके अलावा विवाद तब और बढ़ गया जब मल्लिका ने कहा था कि मेरे जैसी अगर भारत की सारी लड़कियां होती तो देश की जनसंख्या यूं नहीं बढ़तीं।

भारत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी
मल्लिका शेरावत ने कान फिल्म समारोह में भारत को अप्रगतिशील कह दिया था। मल्लिका के इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल मल्लिका ने कहा था भारत के लोग किसी भी महिला की तरक्की नहीं देख सकते हैं। यहां के लोग रूढिवादी परंपरा के हैं। मैंने महिलाओं की दशा बदलने की कोशिश की तो मुझे ही बुरा और गलत ठहरा दिया गया। भारत की इस गलत और गंदी मानसिकता के ही कारण मैं आधे दिन भारत में और आधे दिन अमेरिका में रहती हूं।