एक हिट फिल्म देने के बाद, आज ऐसी हो गई है डिनो मोरिया की हालत

Fashion/ Entertainment

फिल्म ‘राज’ से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले डिनो मोरिया तो आपको याद ही होंगे। डिनो अब भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गए हों लेकिन एक समय ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी थीं। फिल्म ‘राज’ की शूटिंग के दौरान ही डिनो की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे। आज डिनो का जन्मदिन है।
डिनो मोरिया की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘प्यार में कभी-कभी’ थी। इस फिल्म में उन्होंने रिंकी खन्ना के साथ काम किया था। फिल्मों में आने से पहले डिनो मॉडलिंग किया करते थे। वो सुपरमॉडल भी रहे। उन्होंने फेमस टीवी सीरियल कैप्टन व्योम ही इंडस्ट्री में कदम रखा था।
डिनो ने ‘राज’ के बाद कई फिल्में किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। फिल्में नहीं चलीं तो उन्होंने रियलिटी शो करना शुरू कर दिया। साल 2010 में डिनो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के विनर भी रहे। बॉलीवुड में डिनो की लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया, जिसके चलते उन्होंने अपना बिजनेस शुरू कर दिया।
डिनो और बिपाशा ने स्वीस अंडरवियर ब्रांड कैलिडा के लिए एक फोटोशूट करवाया था। यह फोटोशूट काफी बोल्ड था, जिसके कारण बहुत विवाद भी हुआ था। डिनो ने DM जिम नाम से एक फिटनेस सेंटर भी खोला था। इसमें आदित्य ठाकरे का शेयर भी था। साल 2016 में आदित्य से विवाद के बाद डिनो ने ये जिम बंद कर दिया। अब फिलहाल डिनो सिर्फ अपने कैफे बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। खबर है कि डिनो जल्द ही डिजिटल डेब्यू कर सकते हैं।