उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने अपनी बहन के लिए इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि पांचों आरोपी मौत के लायक हैं इससे कम कुछ भी नहीं चाहिए। उन्नाव दुष्कर्म मामले के पांचों आरोपियों को कल रात कोर्ट से जेल ले जाया गया। आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें, कार्डिएक अरेस्ट के बाद कल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई थी। इस बीच उन्नाव में एकबार फिर दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। यहां माखी गांव में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक को गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।वहीं बिहार में एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
बिहार के दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक टेम्पो चालक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज वोटिंग चल रही है। राज्य की 20 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
झारखंड में सुबह 9 बजे तक 13.03% मतदान
झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है।यहां सुबह 9 बजे तक 13.03% मतदान दर्ज किया गया। आज राज्य की 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
गुमला जिले में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी
झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है।भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के मुताबिक गुमला जिले में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई है।खंड विकास अधिकारी, सिसई के सरकारी वाहन पर भी गोलीबारी की गई। सीआरपीएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
उन्नाव पीड़िता की मौत पर CM योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा।
कांग्रेस की बैठक
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली में आज सुबह 11.30 बजे मुलाकात करेंगे।
सुबह 10 बजे होगा पीड़िता का पोस्टमॉर्टम
सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता ने एएनआइ को बताया है कि उन्नाव केस में पीड़िता का आज सुबह 10 बजे पोस्टमॉर्टम होगा। फोरेंसिक विभाग के प्रमुख एमके वाही के नेतृत्व में यह पोस्टमॉर्टम होगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस अपने कागजी काम को पूरा कर रहे हैं, वे फोरेंसिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे।
भाई ने मांगा अपनी बहन के लिए इंसाफ
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने अपनी बहन के लिए इंसाफ की मांग की है।पीड़िता के भाई ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हिए कहा है कि मेरे पास कहने के लिए वास्तव में कुछ भी नहीं है।मेरी बहन हमारे साथ नहीं है, मेरी एकमात्र मांग ये है कि पांचों आरोपी मौत के लायक हैं इससे कम कुछ भी नहीं।
पुणे में PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे में पुलिस के निदेशक जनरलों और इंस्पेक्टर जनरलों के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
उन्नाव दुष्कर्म मामले के पांचों आरोपियों को कल रात अदालत से जेल ले जाया गया। आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें, कार्डिएक अरेस्ट के बाद कल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई।
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं रेखा शर्मा
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की प्रमुख रेखा शर्मा सफदरजंग अस्पताल पहुंची हैं। यहां कल रात कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई थी।
उन्नाव में दुष्कर्म का एक और मामला
उन्नाव में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। यहां माखी गांव में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।एसपी उन्नाव विक्रांत वीर के बताया कि हमने आरोपी को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।
बिहार: 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
बिहार में एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।बिहार के दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक टेम्पो चालक को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस उप अधीक्षक अनोज कुमार ने कहा हमें बताया गया है कि टैम्पो चालक उसे एक बगीचे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। विक्टिम का इलाज चल रहा है।
वोटिंग के लिए लंबी कतारें
झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। खूंटी के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लोग कतारों में लगे हुए हैं।
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर स्वाति मालीवाल का बयान
कल रात उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा है कि मैं उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि इस मामले (उन्नाव मामले) में आरोपियों को एक महीने के भीतर फांसी दी जानी चाहिए।
दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। आज दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
चाईबासा में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे मतदाता
झारखंड के चाईबासा के मतदान केंद्र पर आज सुबह से ही विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग चल रही है। यहां सुबह 7 बजे से लोग लाइनों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
