उन्नाव केस पर बोले राहुल गांधी- बेटी ने न्याय और सुरक्षा के आस में दम तोडा दिया

Lucknow UP

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्नाव रेप केस पीड़िता के मौत पर दुख प्रकट किया है. राहुल गांधी ने कहा है कि एक और बेटी ने न्याय और सुरक्षा के आस में दम तोड़ दिया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘उन्नाव की मासूम बेटी की दुखद एवं हृदय विदारक मौत, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से आक्रोशित एवं स्तब्ध हूं। एक और बेटी ने न्याय और सुरक्षा के आस में दम तोड़ दिया। दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति मै आपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

ज्ञात हो कि शुक्रवार रात 11.40 पर पीड़िता का सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया. इसकी जानकारी पीड़िता की बहन ने दी. अस्पताल के बर्न और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. शलभ कुमार ने पीड़िता के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि रात करीब 11.10 पर पीड़िता के हृदय ने काम करना बंद कर दिया. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और रात 11.40 पर उसका निधन हो गया.

हालांकि 90 प्रतिशत से भी ज्यादा जल चुकी उप्र की इस पीड़िता ने आखिरी वक्त तक भी हार नहीं मानी थी. गुरुवार रात 9 बजे तक वह होश में थी. जब तक होश में थी कहती रही- मुझे जलाने वालों को छोड़ना मत. फिर नींद में चली गई, डक्टरों ने पूरी कोशिश की, वेंटिलेटर पर रखा लेकिन वो नींद से नहीं उठी.