हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक्टर के हेयरस्टाइल बदलने पर फिल्म के प्रोड्यूसर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी ।
ये मामला मलयालम फिल्मों के एक्टर शेन निगम से जुड़ा है । उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है । इसमें उन्होंने अपनी एक फिल्म के प्रोड्यूसर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है । साथ ही ये भी कहा कि प्रोड्यूसर उनकी इमेज और भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहा है। 
इस प्रोड्यूसर का नाम जॉबी जॉर्ज है। मामला के अनुसार, शेन कुछ दिनों पहले जॉबी जॉर्ज के प्रोडक्शन वाली फिल्म ‘वेयिल’ की शूटिंग कर रहे थे । एक शेड्यूल पूरा करने के बाद उन्होंने अपनी एक अन्य फिल्म ‘कुर्बानी’ की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी । इस दौरान उन्होंने अपने लुक्स में बदलाव करते हुए हेयरस्टाइल बदल लिया।
शेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दावा किया है कि उन्होंने ‘वेयिल’ फिल्म के जिम्मेदार व्यक्तियों से मशविरा करने के बाद अपने लुक्स में परिवर्तन किए थे । जब उन्होंने अपने नए लुक की फोटो व्हाट्स ऐप के स्टेटस पर लगाई तो ‘वेयिल’ के प्रोड्यूसर भड़क गए ।
इस पर प्रोड्यूसर जॉबी ने उन्हें भला-बुरा कहा और उनके करियर पर बुरा प्रभाव डालने की बात करने लगे । इसके बाद प्रोड्यूसर ने जान से मारने की भी धमकी दी । इस मामले में शेन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है । शेन निगम एक स्टारकिड हैं। उनके पिता स्व. अभी निगम भी एक मलयाली अभिनेता थे।
