इन ‘खूंखार’ खलनायकों की खूबसूरत बेटियां, बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को देती हैं मात

Fashion/ Entertainment

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई विलेन आए और चले गए। लेकिन उनके बच्चे कहां है और क्या कर रहे हैं इस बात की खबर बहुत कम लोगों को होती है।

पुरानी फिल्मों में ज्यादातर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर प्रेम चोपड़ा आज भी विलेन्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में तकरीबन 350 से भी ज्यादा फिल्मों में जबरदस्त किरदार निभाए हैं। प्रेम की तीन बेटियां रितिका, पुनीता और प्रेमा हैं। इनमें से प्रेमा ने एक्टर शर्मन जोशी से शादी की है।
हिंदी फिल्मों में ज्यादातर पिता के रोल करने वाले एक्टर कुलभूषण खरबंदा के फिल्म ‘शान’ में ‘शाकाल’ के रोल से हर कोई वाकिफ है। बता दें कि कुलभूषण की गिनती भी बड़े-बड़े खलनायकों में की जाती है। लेकिन बात करें उनकी बेटी श्रुति खरबंदा की तो वह बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव रहती हैं।
फिल्मों में ज्यादातर मार-काट और वसूली जैसे रोल करने वाले एक्टर रंजीत की एक्टिंग का भी कोई जवाब नहीं है। वह आज भी फिल्मों में नजर आते हैं। लेकिन आपको बता दें कि रंजीत की एक खूबसूरत बेटी है जिनका नाम दिव्यांका बेदी हैं और वह एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं.शक्ति कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अभी तक का बॉलीवुड सफर अपने ही दम पर तय किया है। आज भी शक्ति कपूर फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ते नजर आते हैं। लेकिन उनकी बेटी श्रद्धा कपूर के बारे में तो सब जानते ही हैं। श्रद्धा ने फिल्म आशिकी 2 में जबरदस्त अभिनय कर लोगों के दिल में अपनी जगह पक्की की। एक विलेन, बागी, स्त्री और हैदर जैसी कई हिट फिल्में देने वाली श्रद्धा आज सुपर स्टार बन चुकी हैं।
सुपरहिट फिल्म घातक में अपनी खलनायकी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले एक्टर डैनी डेन्जोंगपा की बेटी पेमा डेन्जोंगपा भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हों लेकिन बात करें उनकी खूबसूरती की तो वह भी किसी एक्ट्रेस कम नहीं हैं। दरअसल, पेमा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और कुछ खास मौकों पर ही अपने पिता के साथ नजर आती हैं।