मीनाक्षी शेषाद्रि 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक सिनेमाजगत को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी फिलहाल टेक्सास में पति और बच्चों के साथ रहती हैं। मीनाक्षी के लुक में पहली की अपेक्षा काफी बदलाव आया है। यहां तक कि एक नजर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो सकता है। मीनाक्षी शेषाद्रि 16 नवंबर को 56वां जन्मदिन मनाएंगी। अभिनेत्री के जन्मदिन पर तस्वीरों में देखिए मीनाक्षी शेषाद्रि का बदलता लुक…
मीनाक्षी शेषाद्रि ने 17 साल की उम्र में साल 1981 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया का खिताब जीतने के तीन साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म ‘पेंटर बाबू’ थी। देखिए मीनाक्षी शेषाद्रि की पुरानी और नई तस्वीर एक साथ…
मीनाक्षी शेषाद्रि को सभी ने फिल्म ‘हीरो’ से नोटिस किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ थे। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि ने ‘दामिनी’ फिल्म से सभी को अपने अभिनय का कायल बना दिया। 
मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में ‘मेरी जंग’, ‘घायल’, ‘घातक’, ‘शहंशाह’, ‘घर हो तो ऐसा’ और ‘तूफान’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। सभी फिल्मों में वह गजब की खूबसूरत लगीं। बदलते वक्त के साथ उनके लुक में भी काफी बदलाव आया है, जिसकी सबूत यह तस्वीरें हैं।
बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली। मीनाक्षी शादी के बाद अमेरिका के प्लानो (टेक्सास) में जाकर बस गईं। दोनों ने न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड मैरिज की। दोनों के तीन बच्चे एक बेटी और दो बेटे हैं।
मीनाक्षी को अभिनय के अलावा डांस का भी बेहद शौक रहा। इन्होंने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा। टेक्सास में मीनाक्षी अपना डांस स्कूल ‘चैरिश डांस स्कूल’ चलाती हैं।
साल 2008 में मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपना ये डांस स्कूल खोला था और चंद सालों में ही ये नामी स्कूल बन गया। यहां बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोग डांस सीखने आते हैं। मीनाक्षी खुद भरतनाट्यम से लेकर कथक, कुचीपुड़ी और ओडिसी जैसे डांस फॉर्म्स बच्चों को सिखा रही हैं।
