आॅड इवन का उल्लंघन करने पर 4000 का जुर्माना, रविवार को छूट: केजरीवाल

# ## National UP

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आॅड इवन फॉर्मूले को लेकर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि यह फॉर्मूला दिल्ली के मुख्यमंत्री पर भी लागू होगा। हालांकि रविवार को यह नियम लागू नहीं होगा।

केजरीवाल ने कहा कि
दिल्ली में बाहर से आने वाली गाड़ियों पर भी छूट नहीं है।
हर गाड़ी पर आॅड इवन फॉर्मूला लागू है।
आॅड इवन का उल्लंघन करने पर 4000 का जुर्माना लगाया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री पर भी आॅड इवन लागू।
रविवार को आॅड इवन लागू नहीं होगा।
आॅड इवन में सीएनजी गाड़ियों को भी छूट नहीं है।
4 नवंबर से पूर्णत: लागू हो जाएगा नियम।
एंबुलेंस, सुरक्षा अधिकारीयों और मरीजों को लेकर जाने वाले प्राइवेट गाड़ियों पर आॅड इवन फॉर्मूला लागू नहीं होगा
गाड़ी में अकेली महिला होने पर भी आॅड इवन फॉर्मूले में छूट।
स्कूली ड्रेस में बच्चे होने पर भी छूट