‘आप’ पार्षद ताहिर हुसैन की छत से फेके गए थे पेट्रोल बम!

# ## National

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद ताहिर हुसैन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं​। आईबी कर्मचारी के परिवार ने आप पार्षद पर आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि खजूरी दिल्ली में आप पार्षद ताहिर हुसैन ने आगजनी करवाई है।

जिस बिल्डिंग से पेट्रोल बम, गुलेल और पत्थरों का जखीरा बरामद किया गया है वह घर पार्षद ताहिर हुसैन का बताया जा रहा है। हालांकि वह इसका खंडन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अब तक 18 एफआईआर दर्ज की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हिंसा में किसका कितना रोल है यह देखा जा रहा है।

खजूरी में लोगोें का अरोप है कि यहां हिंसा के लिए बाहर से लोग आए थे। आस पास की तमाम इमारते जली हुई हैं। सारा सामान जला हुआ है। यहां लगातार फोर्स गस्त कर रही है। रैपिड एक्शन के जवान तैनात हैं। कोई भी सड़क पर नहीं है। खजूरी में अभी भी लोगों के बीच डर है। पीस मीटिंग की जा रही है।