आगरा में छेड़छाड़ के आरोपित हिस्ट्रीशीटर ने पीड़ित परिवार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Agra Zone

आगरा (www.arya-tv.com) आगरा के बिचपुरी ब्लाक में छेड़छाड़ के आरोपित हिस्ट्रीशीटर ने पीड़ित परिवार पर बुधवार को ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे गांव में अफरातफरी और दशहत फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित वहां से भाग निकले। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी है। वहीं आरोपित हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पुलिस ने गुरुवार तड़के तक कई जगहों पर दबिश दी।

इंस्पेक्टर जगदीशपुरा बीएन सिंह ने बताया बिचपुरी निवासी विजय और उसके भाई अजय के खिलाफ वर्ष 2019 में छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। बिचपुरी क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने दोनों भाइयों पर अपनी पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। विजय जगदीशपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने छेड़छाड़ के एक आरोपित को जेल भेज दिया था। दूसरे आरोपित ने अदालत में समर्पण कर दिया था पीड़ित का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर और उसका भाई राजीनामा करने का दबाव रहे थे।

उसने इंकार किया तो वह धमकी देने लगे। बुधवार को को तीसरे पहर पीड़ित परिवार का युवक गांव से बाजार के लिए जा रहा था। रास्ते में हिस्ट्रीशीटर और उसके भाई ने रोक लिया। मुकदमा वापस लेने की कहने लगे। युवक ने इंकार किया तो उससे मारपीट शुरू कर दी। जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। इस पर आरोपित दोनों भाइयों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इससे गांव में अफरातफरी और दहशत फैल गई। थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। तब तक आरोपित वहां से भाग चुके थे। इंस्पेक्टर बीएन सिंह ने बताया गांव में सतर्कता के चलते पुलिस तैनात कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।