नई दिल्ली। तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है। मौलाना के 6 साथियों को भी पुलिस खोज रही है, जिनके खिलाफ निजामुद्दीन थाने में केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है।
दरअसल, दिल्ली में बुधवार तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा 152 तक जा पहुंचा, जिनमें 32 केस सिर्फ बीते 24 घंटे में बढ़े हैं।दिल्ली सरकार का कहना है कि कुल 152 कोरोना मरीजों में 53 का कनेक्शन तबलीगी जमात से हजमात के जलसे में करीब 6 हजार लोग शामिल हुए थे।कई प्रदेशों में जमात में शामिल लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
5 हजार जमातियों को ढूंढा गया
तबलीगी जमात के मरकज पर देश के अलग- अलग राज्यों में गए। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, अंडमान समेत तमाम राज्य सरकारों ने जलसे में शामिल 5 हजार जमातियों को ढूंढ निकाला है।