आगरा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रही बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। इसमें 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
बस 45 यात्रियों को लेकर मधुबनी जा रही थी। गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश के इटावा में पलट गई। इटावा के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 16 यात्रियों को सैफई मेडिकल इंस्टीट्यूट में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, 29 लोगों का एक स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।