शुक्रवार को रिलीज हुई अजय देवगन और काजोल की फिल्म “तानाजी- द अनसंग वॉरियर” को दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि पिछले कुछ वक्त से ही अजय की इस फिल्म के समर्थन में भाजपा के कई नेता मैदान में उतर गए थे। यह अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है। ऐसे में आज बात करते हैं अजय देवगन की उन फिल्मों की जिसने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए।
फूल और कांटे
‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन ने डेब्यू किया था। उस वक्त फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में उनके साथ मधु नजर आईं थीं। उस समय किसी ने सोचा नहीं था कि साधारण सा दिखने वाला यह लड़का भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल कर लेगा, जिस पर किसी भी कलाकार को रश्क हो सकता है। अजय ने फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किया था। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म सुपरहिट रही थी और इसने करीब 12 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का बजट 3 करोड़ था।
दे दे प्यार दे
पिछले साल 17 मई को देशभर में 3100 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई जय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने पहले दिन 10.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘दे दे प्यार दे’ को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुलप्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म ने भी 100 करोड़ का कलेक्शन किया था।
शिवाय
तमाम विवादों के बाद भी अजय देवगन की फिल्म शिवाय ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली थी। फिल्म ने कुल 100.33 की कमाई की थी। 2016 में अजय देवगन (Ajay Devgan) की ‘शिवाय’ (Shivay) और करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई थीं। तब अजय ने करण पर ‘शिवाय’ की बुराई करवाने के लिए केआरके को पैसे देने का आरोप लगाया था।
गंगाजल
साल 2003 में अजय देवगन की फिल्म गंगाजल रिलीज हुई थी। अजय देवगन ने प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म गंगाजल में काम किया था। फिल्म करप्शन, कास्ट पॉलिटिक्स और सामाजिक बुराइयों को लेकर आंख खोलने वाली थी। गंगाजल में अजय देवगन ने एसएसपी अमित कुमार की भूमिका निभाई थी। इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 100.48 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सिंघम
सिंघम गंगाजल जैसी फिल्मों में अजय देवगन ने पुलिसवाले का किरदार निभाया है। इन रोल के लिए उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी। उनके दमदार अंदाज के चलते दोनों ही फिल्में हिट भी साबित हुई थीं। बात करें कलेक्शन की तो फिल्म ने 100.30 करोड़ की कमाई की थी। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।
