इस साल लॉन्च होंगे ये कमाल के गैजेट, पूंछ वाले रोबोट से लेकर स्मार्ट डायपर तक

Technology

हर साल की तरह साल 2020 में भी कई मायनों में खास होगा। कई यादगार इवेंट होंगे तो कई नए इनोवेशन होंगे। हर साल की तरह टेक्नोलॉजी भी इस साल कुछ नया करेगी। CES 2020 के बारे में तो जानते होंगे। अमेरिका के लास वेगास में होने वाले सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक शो में कमाल के गैजेट लॉन्च होते हैं। इस बार भी कुछ ऐसे गैजेट लॉन्च हुए हैं जो आपको हैरान कर देंगे और ये सभी प्रोडक्ट इसी साल बाजार में दस्तक देंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में…
Charmin Rollbot
यह एक कमाल का रोबोट है। फर्ज कीजिए कि आप बाथरूम में हैं और आपको पता चलता है कि टॉललेट पेपर खत्म हो गया है तो ऐसी स्थिति में यह रोबोट आपकी मदद करेगा। इस पूपटाइम रोबोट को फोन से कमांड देकर आप टॉयलेट पेपर मंगा सकते हैं।
DnaNudge
वियरेबल बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन तमाम तरह की स्मार्टवॉचेज और फिटनेस बैंड लॉन्च हो रहे हैं। इसी कड़ी में इस साल सीईएस में डीएनए बैंड (DNA Band) लॉन्च हुआ है जिसे DnaNudge नाम दिया गया है। यह फिटनेस बैंड आपकी सेहत के मुताबिक बताएगा कि आपको क्या खाना चाहिए। यह बैंड के एप से कनेक्ट रहेगा।

Sauce slider
सीईएस में सॉस स्लाइडर नाम की एक डिवाइस लॉन्च हुई है जो कि खाने के टेबल पर एक प्लेट से दूसरे प्लेट में सॉस को ले जाती है। खास बात यह है कि यह डिवाइस टेबल को सॉस नहीं गिराती है।
Petit Qoobo
पेटिट कूबू एक पूंछ वाला रोबोट है। इस रोबोट की पूंछ बिल्ली जैसी है। यह रोबोट उनलोगों के लिए है जो पालतू जानवरों को पालना तो चाहते हैं लेकिन एलर्जी की वजह से डरते हैं। यह रोबोट धीरे-धीरे वाइब्रेट करता है और मिमिक्री भी करता है। यह रोबोट छूने पर पूंछ भी हिलाएगा। यह इतना छोटा है कि इसे आप पर्स में भी रख सकते हैं, हालांकि इसका सिर नहीं होगा।
Lumi
लुमी दुनिया का पहला स्मार्ट बेबी केयर सिस्टम है जिसे पैंपर्स ने पेश किया है। इसमें एक स्मार्ट एचडी वीडियो मॉनिटर है जिसमें कई तरह के सेंसर्स लगे हैं। ये सेंसर्स बच्चों की गतिविधियों को ट्रैक करते हैं। इस सिस्टम को एक एप से कनेक्ट करके मां-बाप अपने बच्चों पर 24 घंटे नजर रख सकते हैं। इस सिस्टम एक सेंसर डायपर से भी कनेक्ट होता है।
Y Brush
यह एक स्मार्ट ब्रश है जो सिर्फ 10 सेकेंड में आपके दांत की सफाई कर देगा। इसका आकार वाय की तरह है इसलिए इसका नाम वाय ब्रश पड़ा है। इसे मुंह में लगाकर मोटर को चालू करना होता है। पांच सेकेंड बाद मोटर बंद होता है और पांच सेकेंड के बाद चालू होता है। दो बार में वह अच्छे से सफाई करता है। इसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये है।
Sero
यदि आप भी जमकर इंस्टाग्राम और टिकटॉक का इस्तेमाल करते हैं और आपको इसके लिए एक बड़ी स्क्रीन की जरूरत है तो सैमसंग ने आपके लिए एक नया टीवी पेश किया है जिसका नाम Samsung Sero TV है। सैमसंग के इस टीवी को पोट्रेट और लैंडस्केप दोनों तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। सैमसंग का यह Sero TV 43 इंच की साइज में मौजूद है और इसमें 4के का सपोर्ट दिया गया है। यदि आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक के वीडियो फोन पर देखना पसंद नहीं करते हैं तो यह टीवी आपके लिए परफेक्ट है।
Prinker
प्रिंकर एक अस्थायी टैटू प्रिंटर है जिसकी मदद से आप बिना दर्द महसूस किए अपने हाथ या किसी जगह पर मनचाहा टैटू बना सकते है। यह मशीन कॉस्मेटिक ग्रेड की स्याही इस्तेमाल करती है, हालांकि इससे आप सिर्फ काले रंग का ही टैटू बना सकते हैं। इस मशीन को फोन से कनेक्ट करके आप किसी फोटो को टैटू के रूप में बना सकते हैं।