
लखनऊ। टीवी और हिंदी फिल्मों की निर्माता और निर्देशक एकता कपूर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स-2’ पर जमकर विवाद हो रहा। भारतीय सैनिकों पर आधारित इस फिल्म में सैनिकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया है।
इस मामले में विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता डॉ. साध्वी प्राची ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साध्वी ने कहा है कि एकता कपूर हो या अनुष्का शर्मा ये औरतों के नाम पर कलंक हैं। मुझे लगता है कि हर फौजी भाइयों की पत्नी को इसके ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि फौजी भाइयों की धर्म पत्नियों के कैरेक्टर का सर्जिफिकेट बांटने का अधिकार इस एकता कपूर को किसने दिया।
एकता कपूर पर हो कार्रवाई: साध्वी
एकता कपूर पर हर सैनिक की पत्नी को FIR करनी चाहिए यह उनके पतिव्रता होने का अपमान है। वासना में अंधी आर्मी की वर्दी फाड़ने वाली एकता कपूर पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की आवाज पूरे हिन्दुस्तान से आनी चाहिए।
राष्ट्रपति तक पहुंची है शिकायत
आपको बता दें कि इसकी शिकायत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक पहुंच गई है। एकता कपूर इस मामले में मीडिया से बातचीत करने से कतरा रही हैं। वह अपने 6 जून यानी शनिवार को रिलीज होने वाले शो के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को खुद की बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी नजर नहीं आईं। बताया जा रहा है कि इस शो को लेकर शनिवार को एक और राउंड टेबल मीट होने वाली है जिसमें एकता उपस्थित होंगी। शुक्रवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भी यही बताया गया था कि एकता कपूर इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा होंगी।
सेना की छवि को धूमिल करने की कोशिश
यह विवादित वेब सीरीज बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी है। फिल्म निर्माता एकता कपूर (Film producer Ekta Kapoor) के खिलाफ ‘स्वाभिमान देश का’ संस्था ने दक्षिण दिल्ली के बदरपुर थाने में शिकायत दी है। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिधूडी ने बृहस्पतिवार को थाने में दी अपनी शिकायत में एकता कपूर पर आरोप लगाया कि उन्होंने वेब सीरीज ट्रिपल एक्स-2 के माध्यम से भारतीय सेना की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। उनके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाए।
सड़क पर उतरेंगे रिटायर फौजी
एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक अनिल कुमार का कहना है कि एकता और शोभा ने जो वेब सीरीज बनाई है, इसमें सेना के जवानों की वर्दी का अपमान किया गया है। रिटायर सैनिकों ने जिला प्रशासन से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं एयरफोर्स एसोसिएशन ने भी मामले की कड़ी निंदा की है। इस मामले में प्रदेश के उपाध्यक्ष ने कहा कि सेना का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई, तो रिटायर फौजी सड़क पर उतरेंगे। इस मामले की सुनवाई 19 जून को सुनवाई होगी।