लखनऊ।(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में हॉटस्पाट के क्षेत्रों में कमी आ रही है और कन्टेनमेंट जोन में लगातार गिरावट हो रही है। अब प्रदेश में लगभग 15868 कन्टेनमेंट जोन है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड 19 के संक्रमण की संख्या बहुत कम हो रही है, जिससे प्रदेश में लगभग 367 हॉटस्पाट एरिया में कमी आयी है।
उन्होंने बताया कि आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए लगातार समीक्षा व अनुश्रवण किया जा रहा है। लघु, सूक्ष्म मध्यम व वृहद श्रेणी की 8.18 लाख इकाईयां क्रियाशील हैं जिसमें 51.78 लाख श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर उप्र रोजगार-स्वरोजगार सृजन अभियान में 14 मई से अब तक 4.18 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को 14.59 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया गया है।
प्रदेश में 4.33 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 10.536 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत कर वितरित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मु यमंत्री के निर्देश पर धान क्रय की प्रक्रिया बीते एक अक्टूबर से शुरू हो गयी है। प्रदेश में अब तक 400 मी. टन धान खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मु यमंत्री ने कहा है कि किसानों को पूर्ण जागरूक किया जाए कि वह अपना धान सूखाकर व साफ कर क्रय केन्द्रों पर लाएं।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि धान बेचने वाले किसान के खाते में धनराशि 72 घंटे में भेज दी जाए। सीएम ने धान क्रय केंद्रों पर जिला प्रशासन के सहयोग से कोविड हेल्प डेस्क बनाए जाने के भी निर्देश दिए हैं। मु यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्य हों, ताकि देश में प्रदेश का प्रथम स्थान हो।
अपर मु य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड 19 टेस्टिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में रविवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक कुल 149272 सै पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 10888520 सै पल की जांच की गयी है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 3064 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4269 व्यक्ति ठीक होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 366321 लोग पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 87.75 है। उन्होंने बताया कि मु यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कोविड 19 के अधिक मामलों वाले जनपदों में विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिन जनपदों में अधिक मामले संज्ञान में आा रहे हैं वहां पर जियोग्राफिकल मैपिंग कराकर क्लस्टर की पहचान की जाए और केसों में नियंत्रण करने के लिए सभी जरुरी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा है कि कन्टेनमेंट जोन में होम टू होम आवश्यक वस्तुओं के सप्लाई की व्यवस्था की जाए