सफाई, सैनीटाइजेशन और भोजन वितरण लगातार जारी—नगर आयुक्त

Lucknow UP
  • 9 अप्रैल को 72175 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरति
  • 10 कम्युनिटी किचेन में हो रहा काम
  • मेट्रो रेल कार्पोरेशन के डिपो में निरीक्षण
  • गैर सरकारी संगठनों का सहयोग जारी
  • अन्नदा ग्रेन बैंक में लोग आ रहे आगे
  • सफाई और सैनीटाइजेशन युद्ध स्तर पर

(www.arya-tv.com)कोरोना को शहर से भगाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार सफाई कार्य और सैनीटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। साथ ही इस लाॅकडाउन मेंं जरूरतमंदो को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 10 कम्युनिटी किचेन स्थापित किये गये है। नगर निगम के इन कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो के सहयोग से 9अप्रैल को भी 72175 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट वितरण में नगर आयुक्त एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया। इसके अतिरिक्त राशन सामग्री भी वितरित की गयी।

लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन के डिपो में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण नगर निगम के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महामिलिन्द लाल द्वारा ओ.एस.डी. अभिमन्यु के साथ किया गया। निरीक्षक में समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी।

अन्नदा ग्रेन बैंक में जनता का सहयोग जारी— नगर निगम

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी – एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है जिसमें आज मयंक सिंह (मेसर्स सांई सृष्टि ग्रुप ऑफ सर्विसेज) द्वारा रु. 51,000 की सहयोग धनराशि उपलब्ध करायी गयी।।

जोन 6 की जोनल अधिकारी अपनी टीम के साथ जरूरमंदों को सामान वितरति करते हुए

नगर आयुक्त व सीएफओ की अपील अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।