- स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स से वॉयस कॉलिंग, स्क्रीन रिकॉर्डिंग और मैसेजिंग की सुविधा भी मिलती है
- इन ऐप्स से फोन-टू-फोन, फोन-टू-टीवी और फोन-टू-कम्प्यूटर स्क्रीन शेयरिंग की जा सकती है
- कई ऐप्स रियल टाइम स्क्रीन रिकॉर्डिंग और वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी देती है
(www.arya-tv.com) इन दिनों फोन एक्टिविटी शेयरिंग ऐप या स्क्रीन शेयरिंग ऐप काफी पॉपुलर हो रही है। प्ले स्टोर पर ऐसी कई ऐप्स मौजूद हैं, इन ऐप्स के जरिए कुछ ही सेकंड में किसी भी फोन के स्क्रीन कंट्रोल्स अन्य फोन पर लिए जा सकते हैं। कुछ लोग इन्हें दूसरों की मदद के लिए इस्तेमाल करते हैं तो कुछ दूसरों की निगरानी के लिए इन्हें यूज करते हैं, आइए बात करते हैं कौन-कौन सी स्क्रीन शेयरिंग ऐप प्लेस स्टोर पर मौजूद हैं, ये कैसे काम करती है और क्या हैं इनके फायदे और नुकसान….
क्या होती है स्क्रीन शेयरिंग, कैसे काम करती है?
स्क्रीन शेयरिंग का मतलब एक डिवाइस की स्क्रीन और कंट्रोल्स को दूसरे डिवाइस पर पहुंचाना। यह फोन-टू-फोन, फोन-टू-टीवी और फोन-टू-कम्प्यूटर भी हो सकती है।
स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स ज्यादातर फोन, टैबलेट पर काम करती है, कुछ पीसी में भी काम करती हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले दोनों (शेयर किए जाने वाले और एक्सेस करने वाले) डिवाइस में इन ऐप्स इंस्टॉल करना होता है। जिसे डिवाइस को कंट्रोल करना है उसे विक्टिम डिवाइस भी कहा जाता है। विक्टिम डिवाइस में ऐप इंस्टॉल करने पर यह कोड या पासवर्ड जनरेट करता है, जिसे दूसरे डिवाइस में डालने पर यह आपस में कनेक्ट हो जाते हैं। इस प्रोसेस के पूरा करने के बाद विक्टिम डिवाइस में जो भी एक्टिविटी की जाएगी, वो दूसरे डिवाइस में दिखाई देगा।