(www.arya-tv.com)भारत कोरोना के दूसरी लहर में सबसे प्रभावित देश है। यहां हर दिन 3 लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। चीन, सऊदी अरब, अमेरिका समेत कई देश भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। अब फ्रांस ने भी भारत के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। फ्रांस की सरकार ने घोषणा की है कि कोरोना की इस लड़ाई में वह भारत को जल्द राहत पहुंचाने में मदद करेगी।
फ्रांस भारत को 8 हाई कैपेसिटी वाले ऑक्सीजन जनरेटर देगा, इसके अलावा 5 दिन की 2000 मरीजों के लिए लिक्विड ऑक्सीजन भेजेगा। साथ ही 28 वेंटिलेटर और ICU के इक्विपमेंट्स भी वह भारत को देगा। ये जानकारी फांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है।
लैनेन बोले- दोनों देशों केे बीच एकजुटता मिशन हफ्ते के अंत में शुरु किया जाएगा
लैनेन ने अपने सोशल मीडिया के पोस्ट में आगे बताया कि राष्ट्रपति इमैनुअल लैनेन की तरफ से बड़े पैमाने पर शुरू किए इस एकजुटता मिशन को भारत और यूरोपीय संघ की फ्रांसीसी कंपनियों का समर्थन प्राप्त है। यह मिशन हफ्ते के अंत में शुरू किया जाएगा। हवाई और समुद्री मार्ग से सहायता पहुंचाई जाएगी।
इन जनरेटर की मदद से अस्पताल खुद बना सकते हैं ऑक्सीजन
जो 8 ऑक्सीजन जनरेटर भेजे जाएंगे उसे फ्रांस की SME ने बनाया है। अगले दस साल तक अस्पताल खुद से इन जनरेटर की मदद से ऑक्सीजन बना सकेंगे। यह मशीन हवा से भी मेडिकल ऑक्सीजन बना सकती है। हर मशीन अस्पताल के 250 बेड में लगातार ऑक्सीजन सप्लाई कर सकती है। यह एक साथ 15 कोरोना के गंभीर कोरोना मरीजों, 30 ICU में भर्ती मरीजों और 150 ऑक्सीजन जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन पहुंचाने में सक्षम है।
इन ऑक्सीजन जनरेटर की मदद से ऑक्सीजन सिलेंडर, लिक्विड ऑक्सीजन कंटेनर को भर सकती है। पहली खेप में 5 मशीनें भेजी जाएंगी। रोजाना 10 हजार मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में यह मशीनें मदद कर सकती हैं। साथ ही स्पेशल मेडिकल इक्विपमेंट्स, 28 वेंटिलेटर और 200 इलेक्ट्रिक सिरिंज पम्प भेजे जाएंगे। इससे पहले रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा था कि हमारी सरकार भारत को कोरोना से लड़ाई में मदद के लिए एक योजना तैयार कर रही है।
कई देश भारत की मदद को लेकर आगे आए हैं
फ्रांस के अलावा कई देश भारत की मदद को लेकर आए हैं। इनमें अमेरिका, साऊदी अरब, चीन, ईरान, रूस, ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। सोमवार को अमेरिका से 318 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इससे पहले US ने वैक्सीन के कच्चे माल पर लगी रोक हटाते हुए भारत को तुरंत रॉ मटेरियल सप्लाई करने का फैसला लिया है। वहीं, रविवार को सऊदी अरब के दमाम बंदरगाह से 4 क्रायोजेनिक टैंक में 80 टन ऑक्सीजन की खेप भारत के लिए रवाना हुई है। वहीं, चीन ने भी भारत की गंभीर स्थिति पर मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा है कि अगर भारत अपनी खास जरूरत बताए तो हम मदद के लिए तैयार हैं।
PM केयर्स फंड में 50 हजार डॉलर देंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस
इसी तरह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस ने भी PM केयर्स फंड में 50 हजार डॉलर देने की घोषणा की है। पैट इस समय भारत में हैं और क्रिकेट खेल रहे हैं। IPL में वे KKR टीम का हिस्सा हैं।