हवाओं की रफ्तार ने मचाया ठंड का कोहराम, नय साल का क्या होगा हाल

Kanpur Zone

कानपुर। हवाओं की रफ्तार ने सर्द हवाओं के चलते रात काफी सर्द हो गई है। ऐसी सर्द रातों में कहीं आने जाने के लिए कई बार सोचना पड़ रहा है। नए साल का आगाज गलन भरे दिन के साथ होगा। इसके संकेत 31 दिसंबर की भोर ने दे दिए।

पांच से सात किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने न केवल गलन बढ़ा दीए बल्कि एक जनवरी से कड़ाके की सर्दी पडऩे के संकेत भी दे दिए। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉण् एसएन पांडेय ने बताया कि न्यूनतम तापमान गिरने के साथ पांच से सात किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि जनवरी का महीना बेहद सर्द होगा।

कोहरे को धुंध के साथ गुरूवार को दिन निकला। कड़ाके की सर्द हवा के बीच बच्चे व बुजुर्ग रजाईमें ही दुबके रहे। पानी इतना ठंडा कि उसे छूने पर ऐसा लग रहा था जैसे बर्फ का टुकड़ा हाथ में ले लिया हो। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों पर भी उसका असर पड़ रहा हैए जिसके चलते एक दिन के अंदर पारा तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम वैज्ञानिक डॉण् एसएन पांडेय बताते हैं कि तापमान गिरने का एक कारण हवा का बदलाव भी है।

चार दिन पहले दक्षिणी पश्चिम हवाएं चल रही थीं जो दो दिन पहले बदलकर उत्तर पूर्वी हो गईं। इसमें कल फिर बदलाव आया और अब उत्तर पश्चिम हवाएं चल रही हैं। उत्तर पश्चिक हवा पहाड़ों से निकलकर आने वाली है। मैदानी क्षेत्रों में इन्हीं के कारण शीत लहर चलती है। इन हवाओं के अपनी दिशा बदलने के बाद अब एक जनवरी से शीत लहर चलने की संभावना है।