बिहार में आसान नहीं होगा उप मुख्यमंत्री का बनना ! जरा सी गलती से बिगड़ सकता है सरकार बनाने का खेल

# ## National
  • बिहार में आसान नहीं होगा उप मुख्यमंत्री का बनना ! जरा सी गलती से बिगड़ सकता है सरकार बनाने का खेल

(www.arya-tv.com)आज बिहार में नीतीश कुमार जहां सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वहीं एनडीए के सहयोगी दल के नेता उप मुख्यमंत्री पद पर अपनी निगाहें लगाये हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) (HAM) के नेता जीतन राम मांझी जिनके पार्टी के 4 विधायक हैं वह उप मुख्यमंत्री पद के लिए विचार बनाये हुए हैं वहीं विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेता मुकेश साहनी भी जिनके पार्टी के भी 4 विधायक है वह भी उप मुख्यमंत्री पद की आस लगाये बैठें हैं। ऐसे में एनडीए के लिए एक बड़ी चुनौती सामने आ कर खड़ी हो गयी है। माना जा रहा है कि ​बिहार विधानसभा में सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 122 है। जिसमें एनडीए के पास 125 विधायकों का समर्थन मौजूद है। पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) अैर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) (HAM) के 4—4 विधायक अगर अलग हो जाते हैं तो सरकार बनाने का सपना अधूरा ही रह जायेगा। वहीं दूसरी ओर अगर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायकों ने महागठबंधन को बाहरी समर्थन दे दिया तो खेल बिगड़ने में देरी नहीं लगेगी। इसलिए सबसे पहले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ पहले दिलाकर बाद में डिप्टी सीएम का फैलसा लिया जाना ही उचित होगा।

  • जीतन राम मांझी कर चुके हैं लालू की प्रशंसा

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) (हम) के नेता जीतन राम कई बार बातों ही बातों में लालू की प्रशंसा कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है वह लालू की प्रशंसा उप मुख्यमंत्री पद की दावेदारी बनाने के लिए कर रहे हैं। जिससे कि भाजपा और जेडीयू के नेता समझ लें कि अगर उन्हें उप मुख्यमंत्री न बनाया गया तो वह दूसरी ओर भी छलांग लगा सकते हैं।