(www.arya-tv.com)वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार नए शिखर पर खुले। सेंसेक्स 58,881 पॉइंट पर और निफ्टी 17,539 पॉइंट पर खुला। फिलहाल नई ऊंचाई के साथ सेंसेक्स 170 पॉइंट चढ़कर 58,892 पर और निफ्टी 50 पॉइंट चढ़कर 17,570 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 23 शेयर्स बढ़त के साथ और 7 शेयर्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं।
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार नए शिखर पर खुले। पहली बार सेंसेक्स 58,881 पॉइंट पर और निफ्टी 17,539 पॉइंट पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 160 पॉइंट चढ़कर 58,880 पर और निफ्टी 35 पॉइंट चढ़कर 17,550 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 12 शेयर्स बढ़त के साथ और 18 शेयर्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। जिसमेंITC के शेयर 6% और इंडसइंड बैंक के शेयर 4% और से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं NTPC के शेयर में करीब 1% की गिरावट देखने को मिल रही है।
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल
BSE पर 2,871 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,516 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,226 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 259 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 476 पॉइंट चढ़कर 58,723 पर और निफ्टी 139 पॉइंट चढ़कर 17,519 पर बंद हुआ था।
अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.68% की मजबूती के साथ 34,814 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.82% बढ़कर 15,161 और S&P 500 0.85% की तेजी के साथ 4,480 पर बंद हुआ।