सेंसेक्स 460 पॉइंट चढ़कर 50,900 पर पहुंचा, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में तेजी

Business

(www.arya-tv.com)शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरी दिन बढ़त है। BSE सेंसेक्स 460 अंकों की बढ़त के साथ 50,901.32 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 2.21% की बढ़त है। निफ्टी भी 142 अंक ऊपर 15,098.65 पर ट्रेड कर रहा है।

BSE पर 1,580 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,213 शेयरों में बढ़त और 307 में गिरावट है। इसमें 130 शेयर एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 209.26 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

जापान और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में बढ़त
अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव का असर दुनिया के अन्य शेयर बाजारों पर भी है। जापान का निक्केई इंडेक्स 181 अंक ऊपर 28,924 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 490 अंकों की बढ़त के साथ 29,031 पर कारोबार कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर चीन के शंघाई कंपोजिट और कोरिया कोस्पी इंडेक्स में गिरावट है।

US मार्केट में उतार-चढ़ाव
नए राहत पैकेज की मंजूरी से डाओ जोंस इंडेक्स 306 अंक चढ़ा, जबकि बड़े टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट के चलते नैस्डैक इंडेक्स 2.41% गिरकर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स 20 अंक नीचे 3,821 पर बंद हुआ था।

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते सोमवार को घरेलू शेयर बाजार पॉजिटिव रहा। BSE सेंसेक्स 35.75 अंक ऊपर 50,441.07 पर और निफ्टी 18.10 अंकों की बढ़त के साथ 14,956.20 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,494 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि 484 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।