बरेली में दरोगा ने महिला को छत से फेंका:DIG ने CO को सौंपी जांच, CCTV खंगाल रही पुलिस

Uncategorized

(www.arya-tv.com) बरेली में फतेहगंज में महिला के संदिग्ध हालत में छत से गिरने के मामले में DIG अखिलेश चौरसिया ने सीओ को जांच सौंपी है। जहां पांच दिन में सीओ अपनी रिपोर्ट SSP/ DIG को सौपेंगे। इस मामले में महिला के बयान दर्ज भी कर लिए गये हैं।

लेकिन पुलिस हर बिंदू को जांच में शामिल कर रही है। यदि पुलिस ने रात में दबिश दी तो कौन कौन पुलिसकर्मी दबिश में शामिल थे। और फिर आखिर महिला को छत से धक्का क्यों दिया। या महिला छत से गिरी तो आखिर किस वजह से महिला छत से गिरी।

  • अब आपको पूरे घटनाक्रम के बारे में बताते हैं…

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा की हसीना बानो ने ढाई साल पहले अपने पति के खिलाफ दहेज का केस दर्ज कराया था। उसके बाद भी महिला का पति कोर्ट में पेश नहीं हुआ। कई बार महिला पे पूर्व में आईजी और डीजीपी से शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने वारंट जारी होने के बाद भी महिला के पति का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है, जबकि पति ही दहेज उत्पीड़न के केस में मुख्य आरोपी है।

बुधवार तड़के छत से गिरी महिला

कोर्ट की फटकार के बाद थाना पुलिस ने महिला के पति की तलाश में घर पर दबिश दी। लेकिन इस दौरान रात में महिला छत से गिर गई। महिला का आरोप है कि मुझे दरोगा ने धक्का दिया है। जिसके बाद डीआईजी ने सीओ फरीदपुर गौरव कुमार को जांच सौंपी। पड़ोसियों ने जो पुलिस को बताया है उसमें महिला के गिरने के संदिग्ध कारण बताए जा रहे हैं।